Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2026 09:56 AM

लाडोवाली रोड पर संत नगर के मोड़ पर बनी विवादित बिल्डिंग को लेकर नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई की है।
जालंधर (खुराना): लाडोवाली रोड पर संत नगर के मोड़ पर बनी विवादित बिल्डिंग को लेकर नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को सील कर दिया और मालिक को नोटिस जारी किया।
इस बिल्डिंग को लेकर काफी समय से मोहल्ला वासियों और मालिक के बीच विवाद चल रहा है। लोगों का आरोप है कि बिना नक्शा पास करवाए बेसमैंट की खुदाई शुरू कर दी गई और बाद में कई मंजिलों की बिल्डिंग बना दी गई। उनका कहना है कि पहले भी इस बिल्डिंग पर दो बार डिच मशीन चल चुकी है और चार बार इसे सील किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर काम चलता रहा।
मोहल्ला वासी लगातार निगम अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शिकायतों के बाद कमिश्नर के निर्देश पर बिल्डिंग को फिर सील किया गया है। साथ ही मालिक के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की सिफारिश भी की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here