Edited By swetha,Updated: 24 Apr, 2020 04:38 PM
अगर आप भी हैंड सैनेटाइजर करते हैं तो जरा ध्यान से। जालंधर के करतारपुर में सैनेटाइजर से बच्चे के झुलसने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता संजीव कुमार ने बताया कि फैक्टरी की तरफ से गत दिनों सेनेटाइजर बांटे गए थे।
जालंधरः अगर आप भी हैंड सैनेटाइजर करते हैं तो जरा ध्यान से। जालंधर के करतारपुर में सैनेटाइजर से बच्चे के झुलसने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता संजीव कुमार ने बताया कि फैक्टरी की तरफ से गत दिनों सेनेटाइजर बांटे गए थे। उनका 9 साल का बच्चा आकाशदीप घर में खेल रहा था तो अचानक सेनेटाइजर से भरी दो लीटर की कैनी उसके ऊपर गिर पड़ी।इसके चलते उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया।
वह उसे हमीरा फैक्टरी के अस्पताल में लेकर गए लेकिन वहां से उसे जालंधर रैफर कर दिया गया। जालंधर के किसी भी अस्पताल ने बच्चे का इलाज करने के लिए हामी नहीं भरी। कई अस्पतालों में घूमने के बाद आखिर में बच्चे को कपूरथला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुभानपुर पुलिस ने बच्चे के पिता के इस बयान को दर्ज कर लिया है।