संगरूर के वोटरों ने चुन लिया अपना सुल्तान, कौन है पंथक, चुनाव नतीजे करेंगे साफ

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2022 08:56 AM

sangrur by election

मालवा के संगरूर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने पर वोटरों ने अपना सुल्तान चुन लिया है

लुधियाना(मुल्लांपुरी): मालवा के संगरूर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने पर वोटरों ने अपना सुल्तान चुन लिया है व केवल चुनाव नतीजे का इंतजार बाकी है जो 26 जून को जनता की कचहरी में जग जाहिर हो जाएगा। इनमें सिमरनजीत सिंह मान व ‘आप’ के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के बीच जबरदस्त मुकाबले की खबरें हैं।

बाकी इस चुनाव में शिरोमणि अकाली (अ) व शिरोमणि अकाली दल (ब) जो पंथक वोट व पंथक एजैंडे के अलावा बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे थे, द्वारा किसी एक उम्मीदवार पर सहमति न बनाना भी अकाली दल के लिए परेशानी बन सकता है।इस मामले में राजनीतिक माहिरों ने कहा है कि चुनाव नतीजों में यह बात साफ हो जाएगी कि संगरूर के वोटर कौन-सी पार्टी व नेता को पंथक मानते हैं। इसी तरह कड़े मुकाबले के बीच कांग्रेस व भाजपा ने जीत के लिए पूरी मेहनत जरूर की है लेकिन उनके पास क्या आया, यह तो चुनाव नतीजे ही बताएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!