बेघर-बेसहारों के लिए राहत बनी सहारा

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 01:18 PM

sahara jan sewa society

समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा भीषण ठंड के दौरान बेघर व बेसहारा लोगों हेतु राहत बनी हुई है। संस्था के सदस्य 24 घंटे बेघर, बेसहारा व गरीब लोगों को ठंड

भटिंडा: समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा भीषण ठंड के दौरान बेघर व बेसहारा लोगों हेतु राहत बनी हुई है। संस्था के सदस्य 24 घंटे बेघर, बेसहारा व गरीब लोगों को ठंड से निजात दिलाने हेतु सेवा अभियान चला रहे हैं। संस्था सदस्यों का एक काफिला रोजाना रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाकर लोगों, यात्रियों व राहगीरों को ठंड से निजात दिला रहा है।


 वहीं रोजाना रात्रि को संस्था सदस्यों की रैस्क्यू टीम महानगर के विभिन्न हिस्सों में बेघर व बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े मुहैया करवाती है। मानसिक रोगियों को वार्मर पहनाकर ठंड की मार से बचाया जाता है। रात्रि के समय स्टेशन पर बिना गर्म कपड़ों के ठिठुर रहे यात्रियों व गरीब लोगों को कंबल उपलब्ध करवाए जाते हैं। संस्था प्रभारी विजय गोयल बताते हैं कि रोजाना करीब 6 क्विंटल लकड़ी के प्रयोग से अलाव जलाए जाते हैं जिस पर रोजाना 4 हजार रुपए खर्च होते हैं। दानी सज्जन सेवा कार्य में सहयोग तो कर रहे हैं परन्तु अभी भी अधिक सहयोग की जरूरत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!