मोगा में सदर पुलिस स्टेशन पर मोटरसाइकिल सवारों ने फेंका हैंड ग्रेनेड! जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 09 Jul, 2026 12:52 PM

sadar police station hand grenade

मोगा-फिरोजपुर जी.टी. रोड पर स्थित सदर पुलिस स्टेशन पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा कथित तौर पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया था।

मोगा (कशिश सिंगला, आजाद): बुधवार को मोगा-फिरोजपुर जी.टी. रोड पर स्थित सदर पुलिस स्टेशन पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा कथित तौर पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड फटा नहीं, जिस कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि जिला पुलिस प्रमुख या किसी अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी ने इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पत्रकार सदर पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंच गए लेकिन पुलिस स्टेशन का मेन गेट बंद था। इस दौरान पुलिस और एंटी-सैबोटेज टीमें थाने के बाहर जांच में जुटी रहीं। इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख और अन्य पुलिस अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीमें इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं। फिलहाल इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!