Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 10:05 AM
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने वीरवार को विभिन्न राज्यों के अंदर पार्टी के विस्तार व मजबूती के लिए सीनियर नेताओं को इंचार्ज बनाया है।
चंडीगढ़ (ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने वीरवार को विभिन्न राज्यों के अंदर पार्टी के विस्तार व मजबूती के लिए सीनियर नेताओं को इंचार्ज बनाया है। शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि बलविंद्र सिंह भूंदड़ दिल्ली के इंचार्ज होंगे। सिकंदर सिंह मलूका राजस्थान के और बिक्रम सिंह मजीठिया जम्मू व कश्मीर में पार्टी की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही मनजिंद्र सिंह सिरसा जम्मू व कश्मीर में सह-इंचार्ज का कार्यभार संभालेंगे।
अकाली दल के प्रधान ने शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. को छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिमी बंगाल व तमिनलाडु राज्यों का इंचार्ज बनाया है। इसके साथ ही अकाली दल के जनरल सचिव मनजिंद्र सिंह सिरसा को झारखंड व मध्य प्रदेश का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जी.के. व सिरसा को महाराष्ट्र का इंचार्ज भी बनाया गया है। इसके साथ ही कुलदीप सिंह भोगल को उत्तर प्रदेश का इंचार्ज व कुलवंत सिंह बाठ को हिमाचल प्रदेश का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।