रोपड़ के विधायक संदोआ ने इस्तीफा लिया वापस!

Edited By swetha,Updated: 21 Nov, 2019 09:26 AM

ropar mla sandoa

आम आदमी पार्टी की टिकट पर 2017 में रोपड़ सीट से चुनाव जीतने वाले अमरजीत सिंह संदोआ ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा वापस ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने अपनी चिट्ठी विधानसभा को दे दी है।

चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी की टिकट पर 2017 में रोपड़ सीट से चुनाव जीतने वाले अमरजीत सिंह संदोआ ने विधानसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा वापस ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने अपनी चिट्ठी विधानसभा को दे दी है। 

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए 4 मई, 2019 को अमरजीत सिंह संदोआ ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। दल-बदलू कानून से बचने के लिए संदोआ ने विधानसभा स्पीकर को 2 लाइन में लिखा अपना इस्तीफा सबमिट कर दिया था और लोकसभा चुनाव दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए प्रचार भी किया था। 

सूत्रों के मुताबिक कई माह तक स्पीकर द्वारा अमरजीत सिंह संदोआ के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया गया, लेकिन इसी दौरान कई बार उन्हें खुद पेश होने के लिए जरूर कहा गया था। अब सूचना मिली है कि संदोआ ने मंगलवार को भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए अपने ‘राजनीतिक आका’ की सलाह मान ली और विधानसभा को लिखित में अपना इस्तीफा वापस लेने की इच्छा जाहिर कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!