Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2018 06:45 PM
थाना समालसर अधीन पड़ते गांव रोडे के अरविंदर सिंह (21) पुत्र राज सिंह की कैनेडा के शहर विन्नीपैग के समुद्र में अचानक डूबने से मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
समालसर(सुरिंदर) : थाना समालसर अधीन पड़ते गांव रोडे के अरविंदर सिंह (21) पुत्र राज सिंह की कैनेडा के शहर विन्नीपैग के समुद्र में अचानक डूबने से मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
गांव रोडे में पारिवारिक सदस्यों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह हंसता खेलता परिवार गत शुक्रवार को समुद्र में मौज मस्ती करने के लिए गया था तो अचानक अरविंदर सिंह का पैर फिसल गया और पानी का बहाव तेज होने के कारण मौत ने अरविंदर सिंह को अपनी लपेट में ले लिया।