एक दर्जन महिलाओं ने शो रूम से चुरा लिया लाखों का माल, CCTV से खुला राज

Edited By Vatika,Updated: 21 Nov, 2019 03:41 PM

robbery in ludhiana

थाना मॉडल टाऊन के इलाके त्रिकोणा पार्क के पास बने कलर एंड टोन्स शोरूम में महिला गैंग ने लाखों के सूट चुरा लिए। चोरी की हरकत वहां लगे कैमरों में कैद हो गई।

लुधियाना(ऋषि): थाना मॉडल टाऊन के इलाके त्रिकोणा पार्क के पास बने कलर एंड टोन्स शोरूम में महिला गैंग ने लाखों के सूट चुरा लिए। चोरी की हरकत वहां लगे कैमरों में कैद हो गई। मंगलवार सुबह पता चलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari
हैरानी की बात है कि शोरूम से चंद कदमों की दूरी पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और वारदात के समय वहां लोग माथा टेकने आते-जाते रहे लेकिन फिर भी महिला गैंग हाथ साफ कर गया। मालिक जसपाल सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार रात 9 बजे शोरूम बंद कर घर गए थे, सुबह 11 बजे जब वापस आकर देखा तो शटर का लॉक टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करने पर पता चला कि प्रात: लगभग 5.30 बजे 10 से 15 महिलाएं उनके शोरूम के बाहर आकर खड़ी हो गईं जिन्होंने पहले शटर का लॉक तोड़कर उसे ऊपर उठाया।

इसके बाद 2 चोर महिलाएं अंदर घुस गईं और 300 से 400 महंगे सूट उठाकर शटर के नीचे से बाहर फैंकने लग पड़ी। मात्र 30 मिनट में चोरी कर सभी फरार हो गए। महिलाएं अपने साथ बड़े-बड़े बोरे लेकर आई थीं, ताकि लोगों को ऐसा लगे कि कूड़ा उठाने वाली महिलाएं घूम रही हैं। उन्हीं में वे चोरीशुदा सूट लेकर फरार हो गई। महिला गैंग द्वारा शोरूम में पड़े गल्ले को छेड़ा तक नहीं गया, सिर्फ कीमती सूट ही चुराए गए। पुलिस मान रही है कि महिला गैंग द्वारा पहले रैकी की गई है और उन्हें पता था कि शोरूम में किस जगह कीमती गारमैंट्स पड़े हैं।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!