पंजाबी गायक गैरी संधू के शोरूम में हुई चोरी

Edited By Mohit,Updated: 20 Oct, 2019 09:16 PM

robbery in garry sandhu s showroom

लुधियाना-फगवाड़ा के जी.टी. रोड पर स्थित पंजाबी मशहूर गायक गैरी संधू के कपड़ों के शोरूम में चोरी होने की खबर सामने आई है।

जालंधर (महेश): लुधियाना-फगवाड़ा के जी.टी. रोड पर स्थित पंजाबी मशहूर गायक गैरी संधू के कपड़ों के शोरूम में चोरी होने की खबर सामने आई है। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जा रही है। जानकारी अनुसार शोरूम के मैनेजर सुरिंदर कुमार पुत्र राम जी लाल निवासी दकोहा ने पुलिस को बताया कि आज सुबह उसको फोन आया कि शोरूम का शटर टूटा हुआ है, मौके पर पहुंचकर जब देखा तो शोरूम से 22 लाख रुपए की कीमत के कपड़े और करीब 22 हजार रुपए चोरी हो गए। इस संबंधी उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली, जिससे पता लग रहा है कि 3 संदिग्ध व्यक्ति किसी बड़ी गाड़ी में आए। फिलहाल गाड़ी के नंबर बारे कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। मौके पर ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्ढा और एस.एच.ओ. जालंधर कैंट कुलवीर सिंह संधू पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। पता लगा है कि शोरूम के मालिक गायक संधू हैं और वह विदेश गए हुए हैं। शोरूम के मैनेजर सुरिंदर कुमार ने चोरी के बारे में उनको जानकारी दे दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!