सुनसान जगहों पर बनाते थे महिलाओं और बुजुर्गों को शिकार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 04 Dec, 2024 01:16 PM

robbery accused arrest

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने सुनसान जगहों पर महिलाओं और बुजुर्गों से मोबाइल फोन झपटने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बठिंडा : थाना सिविल लाइंस पुलिस ने सुनसान जगहों पर महिलाओं और बुजुर्गों से मोबाइल फोन झपटने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार गुरसाहिब सिंह ने सूचना के आधार पर मॉडल टाऊन के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने 2 स्कूटी सवारों गौरव कुमार निवासी बठिंडा व अमरजीत सिंह निवासी गोबिंदपुरा को गिरफ्तार किया, जो झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूटी के अलावा 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!