सड़क हादसा : GT रोड पर जोरदार टक्कर, ढाबे के सामने खड़े ट्रक से भिड़ी XUV

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Nov, 2026 05:29 PM

road accident major collision on gt road

फिल्लौर से लुधियाना की ओर जाने वाले जी.टी. रोड पर विरासत ढाबे के सामने आज तड़के एक महिंद्रा XUV 3XO कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया।...

फिल्लौर: फिल्लौर से लुधियाना की ओर जाने वाले जी.टी. रोड पर विरासत ढाबे के सामने आज तड़के एक महिंद्रा XUV 3XO कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:40 बजे हुआ। महिंद्रा XUV 3XO कार नंबर PB10KR2445 फिल्लौर से लुधियाना की ओर जा रही थी। कार चालक मक्खन सिंह के मुताबिक, वह अपने साथियों के साथ एक लोक गायक के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान नींद की झपकी आने के कारण कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर PB03BJ3538 से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना MDT डिवाइस के जरिए मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने NHAI की एंबुलेंस बुलाकर घायलों जगजीत सिंह (37), मक्खन सिंह (40) और दीपक (25) को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया।

SSF टीम ने हादसे की सूचना फोन के जरिए थाना फिल्लौर को दी। इसके बाद टो वैन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!