Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Aug, 2017 11:55 AM
धर्मकोट रोड के पास राधास्वामी सतसंग घर के समीप आज शाम को कार-मोटरसाइकिल के टकराने से एक महिला डाक्टर व 3 मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। सभी को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मोगा रैफर कर दिया गया।
कोर्ट इसे खां (छाबड़ा): धर्मकोट रोड के पास राधास्वामी सतसंग घर के समीप आज शाम को कार-मोटरसाइकिल के टकराने से एक महिला डाक्टर व 3 मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। सभी को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मोगा रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हरबंस नर्सिंग होम के संचालक अनिलजीत कंबोज की बहू और डा. राघवदीप कंबोज की पत्नी डा. हरजीत कंबोज अपने दो साल के लड़के और भाई के साथ कार में सवार होकर अपने मायके महतपुर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से कार टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल सवार बरिंदरपाल सिंह पुत्र गुलजार सिंह, सुखदेव सिंह पुत्र मन्ना सिंह और सुखदर्शन कुमार पुत्र राम स्वरूप कुमार निवासी नसीरपुर जानिया और कार सवार डा. हरजोज कंबोज घायल हो गए।