Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 07:52 AM
गत शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी देते हुए वरिन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पिता अमरीक सिंह मार्किट में चौकीदारी करते थे।
बटाला(सैंडी): गत शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी देते हुए वरिन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पिता अमरीक सिंह मार्किट में चौकीदारी करते थे।
देर वह शाम सड़क से पैदल जा रहे थे कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलैंस कर्मचारी उनको तुरंत सिविल अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।