Edited By Vatika,Updated: 20 Nov, 2026 09:21 AM

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अमृतसर और सहरसा के
जालंधर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अमृतसर और सहरसा के बीच एक फेरा आरक्षित विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया गया है। रेलगाड़ी संख्या 04672 अमृतसर-सहरसा आरक्षित विशेष रेलगाड़ी 20 नवंबर को अमृतसर से रवाना होगी, जबकि वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04671 सहरसा-अमृतसर 22 नवंबर को सहरसा से चलेगी।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 04672 अमृतसर से रात 8.10 बजे रवाना होकर रात 9.15 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी और 9.20 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04671 सहरसा से 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी और जालंधर सिटी स्टेशन पर अगले दिन शाम 4.50 बजे पहुंचेगी। यहां 5 मिनट ठहराव के बाद शाम 4.55 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी तथा शाम 6 बजे अमृतसर पहुंचेगी।