कोरोना के संदिग्ध 7वें व्यक्ति की रिपोर्ट भी नैगेटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Mar, 2020 12:33 PM

report negative of coronapatient

सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना के संदिग्ध 64 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी नैगेटिव आई है। इससे अब तक जिला रूपनगर में किसी भी कोरोना के रोगी की पुष्टि नहीं हुई। यह एक स्वास्थ्य....

रूपनगर(कैलाश): सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना के संदिग्ध 64 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी नैगेटिव आई है। इससे अब तक जिला रूपनगर में किसी भी कोरोना के रोगी की पुष्टि नहीं हुई। यह एक स्वास्थ्य विभाग की सफल कारगुजारी का जीता जागता उदाहरण है।

जानकारी के अनुसार अब तक जिला रूपनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना रोग संबंधी कुल 7 संदिग्ध लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के बाद उनके सैंपल पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजे गए थे लेकिन सोमवार को उक्त संदिग्ध व्यक्ति की भी रिपोर्ट नैगेटिव आने स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। मौजूदा समय में कोई भी संदिग्ध कोरोना से पीड़ित व्यक्ति सिविल अस्पताल में भर्ती नहीं है।

इस संबंधी सिविल सर्जन डा. एच.एन. शर्मा ने बताया कि उनके अधिकारी व कर्मचारी लगातार लोगों को कोरोना से बचाव व जागरूक करने के लिए जुटे हुए हैं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!