सवालों के घेरे में सेंट्रल जेल, बरामद हुआ ये सामान

Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2024 01:49 PM

recovery from cental jail

सिटी पुलिस गुरदासपुर ने सेंट्रल जेल से 4 मोबाइल फोन, 2 बंडल बीड़ी, 3 तंबाकू पाउच और एक डेटा केबल बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरदासपुर (विनोद): सिटी पुलिस गुरदासपुर ने सेंट्रल जेल से 4 मोबाइल फोन, 2 बंडल बीड़ी, 3 तंबाकू पाउच और एक डेटा केबल बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट मंगल सिंह सेंट्रल जेल गुरदासपुर ने अपने पत्र में बताया कि जब उन्होंने जेल स्टाफ के साथ टावर नंबर 1 और टावर नंबर 2 के बीच गश्त की तो एक लिफाफा मिला, जिसमें कुछ समान पड़ा था। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से जेल के अंदर फैंका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उसे खोलकर चेक किया गया तो उसमें से 3 मोबाइल,एक मोबाइल चार्जर,2 बंडल बीड़ी, 3 तंबाकू के पाउच बरामद हुआ। इसी तरह जब चक्की नंबर-9 पर चेकिंग की गई तो चेकिंग के दौरान मौके से एक नोकिया कीपैड मोबाइल और एक डेटा केबल लावारिस पड़ा मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त सामान को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!