अंडों से होली खेलने वाले पहले पढ़ लें ये खबर, महंगा पड़ सकता है त्योहार

Edited By Kalash,Updated: 24 Mar, 2024 11:36 AM

read this news before playing holi with eggs

होली के पर्व पर अगर किसी ने अंडे मारे तो चंडीगढ़ पुलिस उसे तुरंत काबू करेगी

चंडीगढ़ : होली के पर्व पर अगर किसी ने अंडे मारे तो चंडीगढ़ पुलिस उसे तुरंत काबू करेगी। ज्यादातर छात्र गेडी रूट, सुखना लेक, कॉलेज व पी. यू. में अंडे मारकर होली खेलते हैं। इसी के चलते चंडीगढ़ पुलिस पूरे शहर में 102 स्पेशल नाके लगा रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने होली त्यौहार पर सुरक्षा के शहर भर में एक हजार पुलिस कर्मियों को विशेष तौर पर तैनात किया है। 

इसके अलावा पुलिस रैश ड्राइविंग और छेड़छाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों को पकड़ने के लिए ट्रैफिक पुलिस सैक्टरों में नाके लगाएगी। एस.एस.पी. कंवरदीप कौर और एस.पी. सिटी मृदुल की हुडदंगबाजों और गेडी रूट पर खास नजर रहेगी। 

लेजर वैली, सुखना लेक, रोज गार्डन, मार्कीट, सैक्टर, कॉलोनियों और लड़कियों के हॉस्टल के बाहर पी.सी.आर. तैनात की जाएगी। इसके अलावा कालोनियों में चीता मोटरसाइकिल पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे। गेडी रूट पर 11/12 टी-प्वाइंट से छोटा चौक सैक्टर-9/10 वन वे रहेगा। सुखना लेक, एलांते मॉल, सैक्टर- 15, 11, 17, 22, 20 के व्यस्त बाजारों, हॉस्टल और अन्य संस्थानों में पुलिसकर्मी विशेष लगाए गए हैं।

स्लम एरिया पर भी विशेष फोकस रहेगा

शहर की सभी महत्वपूर्ण सड़कों, स्थानों, लाइट प्वाइंटों के पास शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए नाका लगाया जाएगा। कॉलोनियों और स्लम एरिया पर भी विशेष फोकस रखा जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, गुंडागर्दी और शराब पीने पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!