इंसानियत शर्मसार: मंदबुद्धि लड़की से अश्लील हरकतें करते आश्रम संचालक की वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 21 Feb, 2020 11:29 AM

rape with retarded girl

इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकत सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई जिससे आश्रम के मुखी के खिलाफ लोगों में गुस्सा पाया जा रहा है।

गोराया: इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकत सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई जिससे आश्रम के मुखी के खिलाफ लोगों में गुस्सा पाया जा रहा है। जिला जालंधर के गांव विरका व गांव साहनी में चल रहे वृद्ध व नेत्रहीन आश्रम के संचालक की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह आश्रम में रह रही एक मंदबुद्धि लड़की के साथ अपने दफ्तर में अश्लील हरकतें कर रहा है। उक्त वीडियो 19 जनवरी की है।

वीडियो के सामने आते ही लोगों व संस्थाओं ने इसकी शिकायत गोराया पुलिस करके संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत गुरमुख सिंह व गांव साहनी में एक एकड़ जमीन आश्रम को दान करने वाले रणजीत सिंह ने कहा कि गांव विरकां में पिछले करीब 15 वर्षों से एक आश्रम चल रहा था, जिसमें जगह कम व जरूरतमंद लोगों की गिनती अधिक होने लगी जिसके बाद एक एकड़ जमीन आश्रम बनाने के लिए दान दी थी। उक्त संचालक आश्रम में मंदबुद्धि लड़कियों के साथ अक्सर ही छेड़छाड़ करता रहता था। अब 19 जनवरी को गांव विरकां के आश्रम में उक्त संचालक एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें करते एक वीडियो में दिख रहा है।

आश्रम के मैनेजर साहनी ने कहा कि संचालक अपनी मर्जी से लड़कियों को एक आश्रम से दूसरे में ले जाता था क्योंकि लड़कियां लोगों के आने पर छेड़छाड़ की शिकायत करती थीं। उधर, आश्रम संचालक से जब इस बाबत सम्पर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन नहीं लगा जबकि आश्रम के कर्मचारी ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए आश्रम नहीं आए।  वहीं, एस.एच.ओ. गोराया केवल सिंह ने कहा कि उनके पास संचालक के खिलाफ शिकायत आ गई है और मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!