प्रवासी मजदूर ने डेढ़ साल की मासूम से पार की शर्म की सारी हदें..

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2024 11:13 AM

rape with minor girl

पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के लिए डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है।

गढ़शंकर, माहिलपुर : थाना माहिलपुर के अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां  प्रवासी मजदूर की डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक प्रवासी मजदूर को पुलिस ने काबू किया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची का पिता 3 महीने पहले अपने परिवार के साथ पोल्ट्री फार्म में काम करने आए थे। गुरुवार को उसकी डेढ़ साल की बेटी खून से लथपथ मिली तो वह साथी मजदूरों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर पहुंचा। 

इस बीच ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने इसे पुलिस केस बता कर थाने भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद माहिलपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के लिए डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!