ऑटो में बैठी लड़की से ड्राइवर की हैवानियत, पहले मारा पेचकस फिर की गंदी हरकत

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2020 09:44 AM

rape with girl in patiala

थाना सदर पटियाला अधीन पड़ते इलाके में ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ एक आटो चालक ने हैवानियत करते हुए पहले उसके पेचकस मारा और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पटियाला (बलजिन्दर): थाना सदर पटियाला अधीन पड़ते इलाके में ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ एक आटो चालक ने हैवानियत करते हुए पहले उसके पेचकस मारा और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। यह सब देख कर लड़की ने शोर मचा दिया तो आटो चालक आटो छोड़कर फ़रार हो गया।

इस मामले में लड़की की शिकायत पर थाना सदर पटियाला की पुलिस ने आटो चालक सुखदेव सिंह गांव अलीपुर खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना बहादरगढ़ ट्यूशन पड़ने के लिए आती है और उसने अपने गांव दौण कलां वापस जाने के लिए आटो लिया। इस दौरान आटो चालक ने मैन रोड की बजायस्लिप रोड से ले गया और आगे जाकर ड्राइविंग सीट से उतर पीछे उसके पास आकर बैठ गया । 

जब लड़की ने इसका  विरोध किया तो सुखदेव सिंह ने पेचकस निकाल कर लड़की को मारा और ज़बरदस्ती करने लग पड़ा। लड़की ने शोर मचा दिया तो तो सुखदेव सिंह मौका पाकर वहां से फ़रार हो गया। गांव नजदीक होने के कारण लड़की के पिता सहित  अन्य व्यक्ति आ गए और लड़की को सरकारी राजिन्दरा अस्पताल में दाख़िल करवा दिया। थाना सदर पटियाला के एस.एच.ओ. प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सुखदेव सिंह को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!