2 लड़कियों को अगवा कर शर्मनाक काम करने वाला नकली पुलिस कर्मी काबू (Watch Video)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 01:17 PM

सवा महीने में 2 बार रखबाग में आने वाले प्रेमी जोड़े को पुलिस मुलाजिम बता आपत्तिजनक हालत में पकडऩे के बाद युवक को भगा युवती को पुलिस स्टेशन ले जाने के बहाने गांव गिल के नजदीक पानी की मोटर पर ले जा दुष्कर्म करने के दोनों मामलों को थाना डिवीजन नं. 8 की...

लुधियाना(ऋषि): सवा महीने में 2 बार रखबाग में आने वाले प्रेमी जोड़े को पुलिस मुलाजिम बता आपत्तिजनक हालत में पकडऩे के बाद युवक को भगा युवती को पुलिस स्टेशन ले जाने के बहाने गांव गिल के नजदीक पानी की मोटर पर ले जा दुष्कर्म करने के दोनों मामलों को थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने हल किया। पकड़ा गए 23 वर्षीय आरोपी की 7 महीने की बच्ची है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार सम्मेलन दौरान ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत कौर पुरेवाल, ए.सी.पी. गुरप्रीत सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव मानकवाल के रूप में हुई है। वह 10वीं फेल है और कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। दोनों युवतियों द्वारा हाथ पर लिखे नाम और बुलेट का नंबर बताना पुलिस के लिए वरदान साबित हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बरामद बुलेट आरोपी के पिता के नाम पर है। 

लव मैरिज करवाने से पहले खुद आता था रखबाग
इंस्पैक्टर विनोद कुमार के अनुसार बलविंदर की वर्ष 2016 में लव मैरिज हुई है। आरोपी ने बताया कि शादी से पहले वह भी अपनी होने वाली पत्नी के साथ रखबाग आता था, इसलिए उसे पता था कि वहां पुलिस मुलाजिम प्रेमी जोड़ों के प्रति सख्ती से पेश आते हैं। हवस में अंधा होने के चलते वह हर रोज शाम को रखबाग पहुंच जाता और आपत्तिजनक हालत में प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिसिया रौब झाड़ सके।

डी.एस.पी. के घर जाने के बहाने गिल रोड ले जाता था 
इंस्पैक्टर विनोद के अनुसार प्रेमी जोड़े को पकडऩे के बाद किसी को फोन कर सारी जानकारी देता, ताकि वे डर जाए। इसके बाद युवती को महिला पुलिस अधिकारी के पास पुलिस स्टेशन चलने के बहाने बुलेट पर बिठा लेता। अगर कोई राहगीर बात पूछने का प्रयास करता तो उस पर भी पूरा रोब झाड़ता। कुछ समय रखबाग के आस-पास बुलेट पर घुमाने के बाद डी.सी.पी. द्वारा घर बुलाने की बात कहकर गिल रोड पर ले जाता। अंधेरे का फायदा उठा मोटर पर ले जाकर धमकाते हुए दुष्कर्म करता और फिर छोड़कर चला जाता। इतना ही नहीं युवती के पास पड़ी नकदी भी ले जाता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!