Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2020 03:53 PM
विजय नगर में 6 साल की मासूम के साथ 45 वर्षीय पड़ोसी द्वारा बलात्कार करने का प्रयास किया गया।
लुधियाना (ऋषि): विजय नगर में 6 साल की मासूम के साथ 45 वर्षीय पड़ोसी द्वारा बलात्कार करने का प्रयास किया गया। इस केस में थाना डिवीज़न नं. 2 की पुलिस ने आरोपी अवधेश कुमार के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ़्तार किया है।
पुलिस मुताबिक मासूम गुरुवार दोपहर को आंगन में खेल रही थी तो उक्त आरोपी बहाने से उसे अपने कमरे में ले गया और अश्लील हरकतें करने लग पड़ा। इससे पहले वह अपने इरादे पूरे कर पाता, बच्ची चीखने लग पड़ी, जिस पर आस-पास के कमरे में रह रहे लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी की जूता -परेड करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मुताबिक शुक्रवार को मासूम का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाया जाएगा।