शर्मनाकः 22 साल की लड़की से 'पाखंडी बाबा' की करतूत जान खौल उठेगा आपका दिल...

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2021 11:36 AM

rape with 22 year old girl

बरनाला जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

बरनाला: बरनाला जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार 8 महीने तक बलात्कार किया गया। पुलिस की तरफ से अब तक इस मामले में 2 महिलाओं सहित कुल 7 लोगों पर पर्चा दर्ज किया गया है। इस के इलावा इस मामले में जांच करन वाले 3 थानेदारों को भी सस्पैंड किया गया है। पुलिसकर्मचारियों पर पीड़िता को डराने धमकाने के आरोप लगे हैं।

पीड़िता और उसके परिजनों ने बताया कि वह जून 2020 को फ़ोटो स्टेट करवाने घर से गई थी। इसी दौरान उनके घर किराए पर रहने वाली महिला अपनी भाभी के घर उसे अपने साथ ले गई। जहां यहां एक पाखंडी बाबा सहित 20 से 25 व्यक्ति उपस्थित थे। वहां उसे कोका कोला में कुछ नशीला पदार्थ पीला दिया। जिसके बाद उसका शरीर सुन हो गया। इसके बाद पाखंडी बाबा सहित अन्य कई व्यक्तियों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद वह उसे बरनाला के गांव पंधेर ले गए, जहां उसे कैद करके रखा गया। वहां उसे मिलने पुलिसकर्मचारी भी आते थे, जो उसे जान से मारने की धमकियां देते रहते थे। इस दौरान उसे टीका लगा कर भी बेहोश रखा जाता था। इसके बाद उसे धुरी ले जाया गया और उसके बाद बठिंडा ले गए। इस दौरान उसे 3 लाख रुपए में बेचने का सौदा भी किया। इस सारी घटना में से वह बहुत मुश्किल के साथ निकल सकी। उसने इस मामले में इंसाफ़ की मांग करते दोषियों विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर 2 महिलाओं सहित कुल 7लोगों पर अलग -अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा 3 थानेदारों को सस्पैंड किया गया है। डी.एस.पी. बरनाला ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जो भी पक्ष सामने आएगे, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!