Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 09:21 AM
शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबरवाला रोड निवासी 15 वर्ष लड़की ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसके 2 भाई मजदूरी करते हैं व घर के हालात ठीक न होने के कारण उसे 8वीं कक्षा में ही पढऩे से हटा लिया गया। वह टिब्बी साहिब रोड स्थित मनमोहन सिंह के घर में काम करने के लिए लग गई। मनमोहन सिंह के 2 लड़के हैं जिनमें से एक विवाहित है।
9 अगस्त को मनमोहन सिंह के छोटे लड़के हरजोत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया व उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा जिसकारण डरते हुए उसने इस बारे किसी को कुछ नहीं बताया। 16 सितम्बर को वह उसके घर का कार्य छोड़कर अपने मामा के साथ पुराने गांव नूर की में चली गई जहां उसने अपनी मामी को पूरी बात बताई तो उन्होंने इस संबंधी कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा जिस पर उसने शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित लड़की के बयानों पर हरजोत सिंह के खिलाफ धारा-376,506 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।