Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 08:28 AM
गांव रसूलपुर के रहने वाले आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर दुष्कर्म का शिकार लड़की को बरामद कर लिया है।
नकोदर (रजनीश):गांव रसूलपुर के रहने वाले आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर दुष्कर्म का शिकार लड़की को बरामद कर लिया है। सदर थाना के प्रभारी परमजीत सिंह एस.आई. ने बताया कि आरोपी संदीप 13 सितम्बर को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया व पीड़िता का मैडीकल करवाया और धारा 164 के अन्तर्गत उसके बयान दर्ज किए। मैडीकल में युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। आरोपी संदीप 3 बच्चों का बाप है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।