Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 11:00 AM
बरीवाला पुलिस ने एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। थाना बरीवाला में दी शिकायत में गांव बाजा मराड़ निवासी 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। उनके घर के नजदीक ही उसकी दादी का मुंह बोला भाई ज्ञान सिंह...
श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): बरीवाला पुलिस ने एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। थाना बरीवाला में दी शिकायत में गांव बाजा मराड़ निवासी 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। उनके घर के नजदीक ही उसकी दादी का मुंह बोला भाई ज्ञान सिंह पुत्र वसन सिंह रहता है, जोकि अक्सर ही उनके घर आता-जाता था।
पीड़िता के अनुसार करीब एक माह पहले शाम के समय ज्ञान सिंह उनके घर आया व कहने लगा कि उसकी लड़की घर में अकेली है। वह उनके घर आकर सो जाएं। जब वह रात्रि समय उनके घर सोने गई तो उसकी लड़की व वह प्रांगण में अलग-अलग चारपाई पर सो गई। रात्रि को ज्ञान सिंह उसे जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया । शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी दी। इस मामले संबंधी पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयानों पर ज्ञान सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है ।