Edited By Updated: 25 May, 2017 07:38 AM
एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की सहेली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सुखबीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव तुम्बड़भन्न जिला फिरोजपुर को सहायक थानेदार जगतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया ......
फरीदकोट(राजन): एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की सहेली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सुखबीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव तुम्बड़भन्न जिला फिरोजपुर को सहायक थानेदार जगतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया तथा अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सहायक थानेदार ने बताया कि इस आरोपी के विरुद्ध पीड़ित लड़की के बयानों पर मुकद्दमा नंबर 71 गत 20 मई को जैतो थाने में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि युवक की पत्नी की सहेली जोकि दबड़ीखाना (फरीदकोट) की निवासी है का उनके घर आना-जाना है।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी बीमार थी जिस कारण वह उसे मायके छोड़ आया। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सहायक थानेदार ने बताया कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के उपरांत उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था और यह रिमांड खत्म होने पर जैतो माननीय अदालत में पेश किया गया जिस पर अदालत ने उसे ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।