स्कूल बस से छात्रा को उतारकर फौजी ने किया रेप, बताने पर दी भाइयों को जान से मारने की धमकी

Edited By Vatika,Updated: 07 Dec, 2020 11:37 AM

rape by army

जिले के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा ने एक फौजी जवान पर जबरन रेप का आरोप लगाया है।

मोगा (आजाद): जिले के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा ने एक फौजी जवान पर जबरन रेप का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर कथित दोषी हरप्रीत सिंह हैपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 

पीड़ित परिवार के अनुसार उनकी लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है और जब वह  स्कूल बस से स्कूल जा रही थी तो आरोपी हरप्रीत सिंह बस रुकवाकर उसे मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और अंजान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया। इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर दो छोटे भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी। जब लड़की घर आई तो उसने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई। 

इंस्पेक्टर अंग्रेज कौर ने कहा कि पीड़ित लड़की का सिविल अस्पताल मोगा में मैडीकल चैकअप करवाने के बाद बयान दर्ज करवाए जाएंगे। साथ ही पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!