सुल्तानपुरलोधी पहुंचे राणा गुरजीत ने नवतेज चीमा को किया चैलेंज, दी ये चेतावनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jan, 2022 11:16 PM

rana gurjit gave an open challenge to navtej cheema

कांग्रेस के लिए कुछ विधानसभा सीटों पर सरदर्दी बढ़ती जा रही है, जिसमें हॉट सीट बन गई है सुल्तानपुर लोधी। इस सीट पर अपने पुत्र राणा इंद्र प्रताप के लिए चुनाव प्रचार करन पहुंचे कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत कहा कि अब नवतेज चीमा सुलतानपुर लोधी में चुनाव...

सुलतानपुर लोधी (ओबराए): कांग्रेस के लिए कुछ विधानसभा सीटों पर सरदर्दी बढ़ती जा रही है, जिसमें हॉट सीट बन गई है सुल्तानपुर लोधी। इस सीट पर अपने पुत्र राणा इंद्र प्रताप के लिए चुनाव प्रचार करन पहुंचे कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत कहा कि अब नवतेज चीमा सुलतानपुर लोधी में चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने दावा किया कि अगर नवतेज चीमा उनके पुत्र से अधिक वोटें ले गए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। जिक्रयोग्य है कि राणा गुरजीत खिलाफ पार्टी के 4 विधायकों के विरोध के बाद आज वह खुद सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेसी उम्मीदवार नवतेज चीमा खिलाफ अपने पुत्र राणा इंद्र प्रताप के हक में प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवतेज चीमा की जमानत जब्त होगी।

उन्होंने कहा कि राना इंद्र प्रताप यहां से आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान राणा गुरजीत ने खुले अंदाज में कहा कि वह अब नवतेज चीमा को चुनाव हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। बेशक उन्होंने पहले यह कहा था कि वह तब ही सुल्ताानपुर लोधी आएंगे, जब उनके पुत्र को कांग्रेस की टिकट मिलेगी परन्तु जब अब टिकट नहीं मिली। वह सुल्तानपुर लोधी इस करके आए हैं क्योंकि नवतेज चीमा भी उन विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने उनकी पार्टी हाईकमान को शिकायत की है। दूसरी तरफ़ उनके पुत्र ने कहा कि वह किसी भी हालत में चुनाव मैदान में से नहीं हटेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!