Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 11:51 AM
डेरा मुखी राम रहीम के समधी पूर्व विधायक हरमिंद्र जसी के भांजे भूपिंद्र गोरा के घर अज्ञात लोगों ने पथराव किया।
भटिंडा (विजय): डेरा मुखी राम रहीम के समधी पूर्व विधायक हरमिंद्र जसी के भांजे भूपिंद्र गोरा के घर अज्ञात लोगों ने पथराव किया।
जानकारी के अनुसार गांव बांधी में रात 10 बजे उनके घर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने पथराव किया व गाली-गलौच किया। उस समय घर में कोई नहीं था केवल उनका एक नौकर था जिसने भूपिंद्र गोरा को घटना की जानकारी दी। गोरा वही है जिसने 2 दिन पहले डेरे के सच को मीडिया के सामने खोला था व बाबा की काली करतूतों का पर्दाफाश किया था।