''राखी सरहद के नाम'' भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कुछ खास तरीके से मनाया जाएगा रक्षा बंधन का त्योहार

Edited By Kamini,Updated: 17 Aug, 2026 02:19 PM

rakhi at the border

भारत-पात बॉर्डर पर बड़े ही विशेष तरीके से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।

फाजिल्का: भारत-पात बॉर्डर पर बड़े ही विशेष तरीके से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। आसफवाला वॉर मेमोरियल कमेटी, PHDCCI 23  अगस्त को आसफवाला वॉर मेमोरियल, फाजिल्का में ‘राखी सरहद के नाम’ प्रोग्राम के तहत राखी का त्योहार मना रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे। 

इस प्रोग्राम के तहत, फाजिल्का की 1100 महिलाएं अपने परिवारों के साथ मिलकर इंडियन आर्मी और BSF के 1100 सैनिकों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी। बताया जा रहा है कि, राखी सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बांधी जाएगी। 

यह मौका आसफवाला वॉर मेमोरियल पर खास महत्व रखता है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान फाजिल्का सेक्टर की रक्षा करते हुए अपनी जान देने वाले 232 सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है। इस जश्न में आर्मी और BSF के सैनिक, एक्स-सर्विसमैन, शहीदों के परिवार, नागरिक, NGO और दूसरे सोशल ग्रुप शामिल होंगे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!