Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2021 12:17 PM
सैदां गेट स्थित एक गैस्ट हाऊस में एक महिला ने अपने पति को गर्लफ्रैंड के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
जालंधर: सैदां गेट स्थित एक गैस्ट हाऊस में एक महिला ने अपने पति को गर्लफ्रैंड के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यही नहीं उसने मौके पर ही पुलिस को भी बुला लिया, जिस पर थाना 4 की पुलिस ने आकर उसके पति व उसकी प्रेमिका को गैस्ट हाऊस के अंदर से बरामद किया।
हालांकि इस दौरान महिला के पति व उसकी दोस्त पीछे के रास्ते से भागने लगे तो पुलिस ने काबू कर लिया। महिला का आरोप था कि उसके पति की दोस्ती उसी की एक सहेली के साथ है और वह दोनों इसी गैस्ट हाऊस में हैं। उधर महिला के पति ने कहा कि वह अपनी दोस्त के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा है। महिला ने कहा कि उसकी सहेली अक्सर उनके घर आती-जाती थी। इसी बीच उसकी उसके पति के साथ दोस्ती हो गई। महिला ने कहा कि उसने पहले भी कई बार अपनी सहेली को समझाया कि वह ऐसा काम न करे, मगर न तो उसकी सहेली मानी और न ही उसका पति। आज दोनों जालन्धर के गैस्ट हाऊस में आए थे तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान महिला व उसके पति में काफी बहसबाजी भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना चार में ले जाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here