गैंगस्टरों खिलाफ पंजाब पुलिस का सोशल मीडिया एनकाऊंटर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 05:09 PM

punjabpolice start cctns project

पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस की उपस्थिति  को बढ़ाते हुए सी. सी. टी. एन.एस. प्रोजैक्ट को लागू कर दिया है।

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा के नेतृत्व में गैंगस्टर्स व अपराधियों की आन लाइन धमकियों का मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष अभियान शुरू कर दिया है जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।  अब पंजाब पुलिस का फेसबुक पेज, टवीटर अकाऊंट तथा यू-ट्यूब चैनल लाइव हो गया है।


 सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस की सक्रियता से अब पुलिस तथा जनता के बीच दूरी को कम करने में मदद मिलेगी। पंजाब पुलिस गैंगस्टर्स व अपराधियों द्वारा राज्य में फैलाए जाने वाले भय की भावना को दूर करने में भी सफल होगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने डी.जी.पी. की उपस्थिति में कहा कि सोशल मीडिया के कारण पुलिस को जनता से अहम फीड बैक भी मिलेगा तथा उसकी कार्यप्रणाली में और सुधार होगा। उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया की ताकत का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता अपनी शिकायतें भी सोशल मीडिया की माफ्र्त डी.जी.पी. तक पहुंचा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया की अहमियत काफी बढ़ चुकी है तथा नौजवान वर्ग तो पूरी तरह से सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। 

 

 

 

 

उन्होंने पुलिस से कहा कि सोशल मीडिया की माफ्र्त उसे समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बनानी होगी। राज्य में नौजवानों के साथ भी पुलिस को सोशल मीडिया के द्वारा जोडऩा होगा। इससे पुलिस जवाबदेह बनेगी तथा साथ ही वह प्रभावी ढंग से अपना काम कर सकेगी। कानून व्यवस्था की स्थिति पर काबू पाने, अपराधियों तक पहुंच बनाने में भी सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण साधन सिद्ध होगा। डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा ने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा फेसबुक, ट्वीटर तथा यू-ट्यूब माफ्र्त जनता के निकट आने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तेज वीर सिंह, डी.जी.पी. (आई.टी.) वी.के. भंवरा, डी.जी.पी. इंटैलीजैंस दिनकर गुप्ता, डी.जी.पी. हरदीप ढिल्लो व अन्य भी मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!