Edited By Sonia Goswami,Updated: 18 May, 2018 11:02 AM
अमरीका के ओहाययो सूबे में एक पंजाबी नौजवान जसप्रीत सिंह उप्पल को काले व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया। जसप्रीत अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है। परिवार मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर सैर दौरान उसे गोली मारी गई।
अमरीकाः अमरीका के ओहाययो सूबे में एक पंजाबी नौजवान जसप्रीत सिंह उप्पल को काले व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया। जसप्रीत अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहा है। परिवार मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर सैर दौरान उसे गोली मारी गई।
जानकारी अनुसार मौके पर पहुंची हैमिल्टन पुलिस ने बरोडरिक मलिक जोन्स रोबिट नाम के मुलाजिम काले व्यक्ति को पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज करके जेल भेज दिया है। इस घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग रहा। इस सम्बन्धित पता लगने पर उसकी माता रणजीत कौर अमरीका के लिए रवाना हो गई।
यह व्यक्ति पंजाब के नडाला से है जो करीब 8 साल पहले अमरीका गया था। यहां यह ट्राला चला कर घर का पालन पोषण कर रहा है। इस समय वह अपनी पत्नी जसप्रीत कौर,2 लड़के और 2 लड़कियों के साथ सिनसिनाती शहर में रह रहा था।