Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2026 10:11 AM

तहसील बाबा बकाला साहिब के कस्बा ब्यास के निवासी की स्पेन में हत्या कर दी गई है।
बाबा बकाला साहिब (राकेश): तहसील बाबा बकाला साहिब के कस्बा ब्यास के निवासी की स्पेन में हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनप्रीत सिंह की उसके दोस्त ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मनप्रीत सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था। मृतक के पिता की भी पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी विधवा बहन और बच्चों की रोजी-रोटी का सहारा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here