Edited By Vaneet,Updated: 04 Jul, 2020 06:04 PM
सुनहरी भविष्य के लिए अपना देश छोड़ कनाडा में पढ़ाई करने गई पंजाबी महिला की शकी हालतों में मौत हो ....
भदौड़(राकेश): सुनहरी भविष्य के लिए अपना देश छोड़ कनाडा में पढ़ाई करने गई पंजाबी महिला की शकी हालतों में मौत हो गई। जानकारी मुताबिक भदौड़ के गांव नैणेवाल की रहने वाली समनदीप कौर अपने सुनहरी भविष्य खातिर अपने परिवार से दूर गई थी परन्तु ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उसकी मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है।
जानकारी देते मृतका के पिता जसपाल सिंंह ने बताया कि उनकी बेटी समनदीप कौर चार साल पहले पढ़ाई करने के लिए कनाडा के शहर टोरंटो गई थी। करीब दो महीने पहले अपने ताये की लड़की के पास चली गई थी। बीती रात समनदीप कौर की ताये की लड़की काम पर चली गई जब उसने काम से वापस घर आकर देखा तो समनदीप घर में दिखाई नहीं दी तो उसने पुलिस को सूचित किया। इस सम्बन्धित सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो समनदीप की लाश घर के बेसमैंट से बरामद हुई। फिलहाल अभी तक उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।