Punjab : महिला टीचर से बदसलूकी, पड़ोसी ने मारपीट कर फाड़े कपड़े, केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jul, 2024 06:07 PM

punjab woman teacher mistreated

थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने किरती नगर फिरोजपुर शहर में बीते दिन महिला के कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिरोजपुर : थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने किरती नगर फिरोजपुर शहर में बीते दिन महिला के कपड़े फाड़कर उसे बेइज्जत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर दर्शन लाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता वंदना शर्मा पत्नी राकेश कुमार खुराना वासी कीरती नगर फिरोजपुर ने बताया कि वह एक प्राइवेट टीचर है और आरोपी अदर्शप्रीत मेहता पुत्र जजपाल मेहता वासी धवन कालोनी फिरोजपुर शहर हाल किरती नगर फिरोजपुर उसके पड़ोस में रहता है और उस पर गलत नजर रखता है।

पीड़िता ने बताया कि बीते दिन वह और उसका पति घर में मौजूद थे तो उनके गेट के आगे आरोपी आदर्शप्रीत मेहता की पत्नी ने रेता बिखेर दी और जब उसने बाहर निकलकर उसे इसकी शिकायत की तो आरोपी आदर्शप्रीत मेहता ने उसे गले से पकड़कर उसकी कमीज फाड़ दी और उसे बेइज्जत किया। इसके साथ ही आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!