Edited By Urmila,Updated: 09 Feb, 2025 11:34 AM
![punjab weather](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_11_33_510878252punjabweather-ll.jpg)
पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान बढ़ने की संभावना है।
जालंधर: पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान बढ़ने की संभावना है। पंजाब के सभी शहरों में तापमान 20 डिग्री को पार करने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सूरज निकलने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले 5 दिनों में तापमान और बढ़ेगा।
पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से सक्रिय हो गया है, लेकिन इसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में नहीं दिखेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसा होने पर मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ेगी, लेकिन तापमान में इसका असर ज्यादा नहीं दिखेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और फरवरी के अंत तक 30 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here