Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Mar, 2024 09:17 PM
: पंजाब में लोकसभा चुनावों से पहले इलैक्शन कमिशन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ : पंजाब में लोकसभा चुनावों से पहले इलैक्शन कमिशन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के निर्देशों पर आज पंजाब में 2 और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी निर्देशों के बाद उक्त दोनों डी.आई.जी. स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिन अधिकारियों के तबादला हुआ है, उनमें डी.आई. जगादले नीलांबरी विजय और राकेश कुमार कौशल के नाम शामिल हैं।