Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Apr, 2024 05:06 PM
फिरोजपुर के गांव खाई खेमेकी के एरिया में एक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ जा रहे वाहन चालक ने स्कूटी पर जा रहे एक पंजाब होमगार्ड के जवान बोहड सिंह पुत्र मुक्खा सिंह वासी गांमें वाला के साथ हादसा कर दिया।
फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर के गांव खाई खेमेकी के एरिया में एक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ जा रहे वाहन चालक ने स्कूटी पर जा रहे एक पंजाब होमगार्ड के जवान बोहड सिंह पुत्र मुक्खा सिंह वासी गांमें वाला के साथ हादसा कर दिया और इस हादसे में पंजाब होमगार्ड का जवान बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिवल हस्पताल फिरोजपुर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।
इस बारे जानकारी देते थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता मुद्दई गुरजीत सिंह पुत्र धर्म सिंह ने बताया है कि उसका जीजा बोहड सिंह पंजाब होमगार्ड में नौकरी करता है और जब वह ड्यूटी खत्म करके वापस घर जा रहा था तो एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए अपना वाहन उसकी स्कूटी मे मार दिया और इस हादसे में बोहड सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया और उसकी स्कूटी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस द्वारा वाहन चालक की तलाश की जा रही है।