पंजाब के लिए जारी हुआ Alert! पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Edited By Vatika,Updated: 31 Aug, 2024 11:15 AM

punjab rain alert

पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिन सुस्त रहने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा।

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिन सुस्त रहने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 2 सितंबर को पंजाब के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार का दिन शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार भी सूखा दिन रहा। जिससे पंजाब के औसत तापमान में 5.9 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

अगस्त माह में 8 फीसदी अधिक बारिश हुई, लेकिन सीज़न अभी भी 24 प्रतिशत नीचे है। इसका असर अगले साल बिजली उत्पादन और सिंचाई पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

2 सितंबर को मानसून होगा सक्रिय 
पंजाब और चंडीगढ़ में दो सितंबर को मानसून सक्रिय होने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दिन चंडीगढ़ समेत ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। ये आसार 3 सितंबर को भी बने रहेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!