पंजाब में देह व्यापार का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी लड़कियां

Edited By Kalash,Updated: 12 Nov, 2024 02:43 PM

punjab racket burst

सैलून की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सैलून चलाने वाली महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जीरकपुर : सैलून की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सैलून चलाने वाली महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत निवासी मकान नंबर-15, विक्टोरिया सिटी भबात जीरकपुर, संजय कुमार, वरिंदर सिंह उर्फ ​​मठारू और राहुल (सभी लुधियाना निवासी) के रूप में हुई है। इतना ही नहीं आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियों को हिरासत में भी लिया गया है।

डी.एस.पी. जसपिंदर सिंह गिल के अनुसार रंजन प्लाजा कॉलोनी के शोरूमों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापेमारी के दौरान पाया गया कि पहली मंजिल पर सैलून कई केबिनों में बंटा हुआ थ। युवक-युवतियां घंटों के हिसाब से यहां ठहरते थे।

आपत्तिजनक हालत में मिली लड़कियों ने पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा किया कि उक्त महिला सहित पांच लोग सैलून चला रहे थे, जिनकी अलग-अलग भूमिका थी। नौकरी की तलाश में पंजाब से चंडीगढ़ आने वाली लड़कियों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। ऐसी लड़कियां संपर्क में थी जो कुछ घंटों में ज्यादा पैसे मिलने पर देह व्यापार के लिए मजबूर हो जाती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!