Punjab : पुलिस ने सुलझाई दोहरे कत्ल कांड की गुत्थी, 2 आरोपी काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Feb, 2024 08:21 PM

punjab police solved the mystery of double murder

मोगा जिले के थाना बधनीकलां अधीन पड़ते गांव बधनीकलां खुर्द में एक प्रवासी भारतीय तथा एक नाबालिग लड़के के कत्ल कांड की गुत्थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा ली है।

मोगा  : मोगा जिले के थाना बधनीकलां अधीन पड़ते गांव बधनीकलां खुर्द में एक प्रवासी भारतीय तथा एक नाबालिग लड़के के कत्ल कांड की गुत्थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा ली है। इस संबंधी जानकारी देते जिला पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने बताया कि अप्रवासी भारतीय तीर्थ सिंह का गांव में खेती जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था तथा 20 दिन पहले तीन नौजवानों ने उसकी हत्या करके लाश उसके घर में ही छुपा दी थी। अप्रवासी भारतीय घर में अकेला रहता था तथा आस-पड़ोस के लोगों को यह शक था कि वह विदेश वापस चला गया है।

यह भी पढ़ें- अहम खबर: पूर्व कांग्रेसी विधायक को कोर्ट में ले जाने की तैयारी

कई दिनों तक जब अप्रवासी भारतीय तीर्थ सिंह के कत्ल का रहस्य न खुला, तो इस वारदात को अंजाम देने वाले राजेश सिंह पुत्र सतपाल सिंह तथा कुलविन्द्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को शक हुआ कि इस कत्ल कांड में उनका साथ देने वाला नाबालिग लड़का मनीकरण सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह यह रहस्य जगजाहिर न कर दे। जिसके बाद राजेश सिंह तथा कुलविन्द्र सिंह ने अपने ही साथी मनीकरण सिंह को भी मार डालने की योजना बनाई तथा वह 22 फरवरी की शाम को घर से मनीकरण सिंह को मोगा के सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के बहाने साथ ले आए तथा थाना मैहना नजदीक गुजरती रेलवे लाइन पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी व लाश रेलवे लाइन नजदीक सेमनाले में फैंक दी।

काफी तलाश करने के बाद जब मनीकरण सिंह घर न पहुंचा, तो आकाशदीप सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसी दौरान ही थाना मैहना की पुलिस को मनीकरण सिंह की लाश बरामद हो गई तथा पुलिस ने पहले अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा जब राजेश सिंह तथा कुलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ की, तो पता लगा कि उन्होंने अप्रवासी भारतीय तीर्थ सिंह के कत्ल का भेद छुपाने के मकसद से ही मनीकरण सिंह का भी कत्ल कर दिया। थाना मैहना के इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके रिमांड लिया जा रहा है तथा इस दौरान इस मामले के और पहलू पता किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन को लेकर अहम खबर, इस तारीख तक टला दिल्ली कूच

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!