पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, आतंकी लंडा के 2 गर्गे गिरफ्तार
Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2024 12:47 PM

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार 100% प्रतिबद्ध है।
अमृतसर: खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
उक्त जानकारी पंजाब के डी. जी.पी. गौरव यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए विदेशी आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया और मैगजीन ,गोला-बारूद के साथ 6 आधुनिक पिस्तौल बरामद किए।
उन्होंने आगे कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में एफ. आई.आर. दर्ज की गई थी।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी को खत्म करने के लिए अगले और पिछले लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है। संगठित अपराध और अवैध हथियार नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार 100% प्रतिबद्ध है।
Related Story

Punjab: फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाबी फिल्मों का एक और मशहूर अभिनेता विवादों में, पुलिस में शिकायत दर्ज

अमृतसर में चाय की चुस्की के साथ AAP पर बरसे तरुण चुघ, कहा- पंजाब के लोग भाजपा को दें 2 साल

Punjab : ASI हत्याकांड की आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, जांच एजैंसियां सतर्क

Punjab : भारतीय इलाके में घुसे 2 पाकिस्तानी, बी.एस.एफ. ने पाक सेना के किया हवाले

पंजाब में चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल, मजीठा में बदला कार्यकारी अधिकारी

पंजाब में 5 दिन का Heatwave को लेकर अलर्ट, दिन के साथ-साथ तपेंगी रातें

पंजाब में Noodles के डिब्बों में निकली अफीम! हैरान करेगी पूरा खबर

पंजाब के जंडियाला गुरु में ड्रग्स माफिया सक्रिय, NCB के राडार पर कुछ ड्रग पैडलर

पंजाब की पहचान दूध, दही, लस्सी और देसी घी, नशा नहीं : तरुण चुघ