Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Aug, 2026 06:41 PM

इसके बाद पुलिस पार्टी सहित वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
मोगा(आजाद) : थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव ठठीभाई में गत दिवस 2 पक्षों के हथियारबंद युवकों द्वारा सरेआम सड़क पर हुल्लड़बाजी करने और अमन-कानून भंग करने के मामले को लेकर दोनों पक्षों के 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच हवलदार सतवंत सिंह द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि जब वह देर शाम गांव सेखा कलां के पास पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे, तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि गांव ठठीभाई के सरकारी अस्पताल के नजदीक 2 पक्षों के हथियारबंद युवकों द्वारा हुल्लड़बाजी तथा अमन-कानून भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसके बाद पुलिस पार्टी सहित वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जांच के बाद दोनों पक्षों के हरप्रीत सिंह, जिन्द्र सिंह, गगना सिंह, अर्जुन सिंह, तेजू सिंह, हरदेव सिंह उर्फ कन्नी, बेअंत सिंह, गुरजंट सिंह, केवल सिंह उर्फ पप्पी, गुरतेज सिंह, शिवा सिंह निवासी गांव ठठीभाई के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here