Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Aug, 2026 08:24 PM

सीमा क्षेत्र में नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गरिंडा थाना पुलिस ने BOP भरोभाल इलाके से करीब 2 किलो हेरोइन बरामद की है। मौके से हेरोइन के दो पैकेट मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अमृतसर: सीमा क्षेत्र में नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गरिंडा थाना पुलिस ने BOP भरोभाल इलाके से करीब 2 किलो हेरोइन बरामद की है। मौके से हेरोइन के दो पैकेट मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन का कुल वजन 1 किलो 990 ग्राम है। इसके अलावा एक मोमी लिफाफा और करीब 203 ग्राम पैकिंग मटीरियल भी बरामद किया गया है।
मामले में फिलहाल किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21-C और 61-85 के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सीमा क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कौन लेकर आया था और इसे वहां छोड़ने के पीछे किसका हाथ है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच के साथ तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क का भी पता लगाने में जुटी है।