Edited By Updated: 23 May, 2017 09:59 AM
डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल रूपनगर की छात्रा श्रुति वोहरा पुत्री देवेन्द्र कुमार ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक
रूपनगर (विजय): डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल रूपनगर की छात्रा श्रुति वोहरा पुत्री देवेन्द्र कुमार ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा में 642/650 (98.77 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर पंजाब में टॉप करते हुए स्कूल व रूपनगर जिले के लिए इतिहास रच दिया है।
श्रुति ने सांझा किया खुद की जिंदगी का मकसद
साधारण परिवार से संबंधित इस टॉपर ने साबित कर दिया है कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। श्रुति ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। श्रुति ने अपने दिल की बात सांझा करते हुए कहा कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है और देश के विकास में योगदान डालना उसकी जिंदगी का मकसद है। जो लोग लड़कियों को चारदीवारी में कैद रखते हैं और लड़कों से कम समझते है, वे लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा दिलाएं। इस बात को सुनते ही वहां मौजूद हर किसी ने इसके मकसद को सलाम किया।
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम है श्रुति के आइडल
श्रुति वोहरा के पिता देवेन्द्र कुमार पेशे से फल विक्रेता हैं एवं उसकी माता शालु एक गृहिणी है। श्रुति अपना आइडल प्रख्यात वैज्ञानिक डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को मानती है। वह रोजाना 4 से 5 घंटे स्टडी करती थी। साइंस उसका प्रिय विषय है। स्टडी के अलावा वह घरेलू कार्यों में मदद करती थी। प्रि. संदीप कुमार पाठक ने बताया कि श्रुति वोहरा जहां पढ़ाई में अव्वल है, वहीं एन.सी.सी. की बैस्ट कैडेट भी है। पंजाब की टॉपर श्रुति वोहरा ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों, पिं्रसीपल एवं अभिभावकों को दिया। उसने कहा कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर बनना चाहती है। कैडेट्स वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से श्रुति वोहरा को 6000 रुपए की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया है।