Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Dec, 2021 08:18 PM
पंजाब सरकार ने इंजी. बलदेव सिंह सराय को फिर से पंजाब राज्य बिजली निगम लिमटिड (पावरकाम) का चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरैक्टर नियुक्त कर दिया है। बतौर सी.एम.डी. इंजी. सराय की यह दूसरी नियुक्ति होगी। उनकी नियुक्ति एक साल के लिए की गई है।
पटियाला (परमीत): पंजाब सरकार ने इंजी. बलदेव सिंह सराय को फिर से पंजाब राज्य बिजली निगम लिमटिड (पावरकाम) का चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरैक्टर नियुक्त कर दिया है। बतौर सी.एम.डी. इंजी. सराय की यह दूसरी नियुक्ति होगी। उनकी नियुक्ति एक साल के लिए की गई है।
इससे पहले साल 2017 में उनको प्योर मैरिट के आधार पर सी.एम.डी. नियुक्त किया था और इस बार भी प्योर मैरीट के आधार पर ही उनको सी.एम.डी. नियुक्त किया गया है।इंजी. बलदेव सराय एक बेहद ही एक ईमानदार और काबिल आफिसर हैं जो पावरकाम और इससे पहले की पी.एस.ई.बी. कंपनी में सेवाओं देते बहुत बढ़िया कारगुजारी दिखा चुके हैं। वह पहली बार सी.एम.डी. बनने से पहले डिप्टी चीफ इंजीनियर्ज के तौर पर पावरकाम में से सेवा मुक्त हुए थे।
इंज. सराय की यह दूसरी बार नियुक्ति बहुत चुनौतियों से भरपूर मानी जा रही है क्योंकि पिछले दिनों चन्नी सरकार और प्राईवेट बिजली कंपनियों दरमियान खींचतान चल रही है। ऐसे में अगली गर्मियों के तक ये कंपनी जो कंगाली की कगार पर खड़ी हैं, को चलाना एक बहुत बड़ी चुनौती साबित हो सकता है परन्तु इंजी. सराय की काबिलियत मानते यह आशा लगाई जा रही है कि वह पॉवरकाम का डूबता बेड़ा पार लगा देंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here