पंजाब के लोगों के लिए आ गई Good News, 30 जून के बाद...

Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2025 09:55 AM

punjab good news

पंजाब में लगातार झेल रही भीषण गर्मी से लोगों को अब कुछ राहत मिल रही है।

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार झेल रही भीषण गर्मी से लोगों को अब कुछ राहत मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हो गया है। पंजाबवासियों के लिए मौसम विभाग की ओर से एक और अच्छी खबर सामने आई है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में प्री-मानसून की एंट्री होने वाली है और इसके साथ तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अगर मानसून की बात करें तो पंजाब में इसकी आधिकारिक एंट्री 30 जून के बाद होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारी बारिश का दौर शुरू होगा और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। इस समय पूरे राज्य में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे असर दिखा रही हैं। पठानकोट समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पठानकोट में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है।

आगामी 4 दिनों में मानसूनी गतिविधियों में और तेज़ी आने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में तापमान में 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह हुई हल्की बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला फरीदकोट 6 डिग्री की गिरावट, मोहाली 5.4 डिग्री, लुधियाना 6 डिग्री, रोपड़ 6.1 डिग्री दर्ज की गई है।  ये आंकड़े सुबह 8:30 बजे तक के हैं और इसके बाद भी बारिश जारी रही, जिससे दोपहर तक तापमान में और गिरावट आई। उदाहरण के लिए, बठिंडा में बीते दिन तापमान 41 डिग्री था जो अब 7 डिग्री कम होकर दर्ज किया गया। इस बदलाव से साफ है कि पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है और अब कुछ दिनों में भारी बारिश के आसार बन चुके हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!